Friday, April 20, 2012
राष्ट्रमंडल खेल गांव के फ्लैटों की नीलामी 21 मई को (Dainik Jagran Delhi 20 April 2012)
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो: राष्ट्रमंडल खेल गांव में दिल्ली विकास प्राधिकरण के 110 फ्लैटों की नीलामी 21 मई को होगी और इसके लिए 26 अप्रैल से फॉर्म उपलब्ध होंगे।
विदित हो कि डीडीए ने अपने हिस्से के 110 फ्लैटो को नीलाम करने की घोषणा की थी। बुधवार को हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद डीडीए ने इन फ्लैटों की नीलामी की तारीख भी घोषित कर दी। डीडीए के मुताबिक इन फ्लैटों की नीलामी में हर भारतीय या अप्रवासी भारतीय शामिल हो सकता है। लेकिन उसे यह शपथ पत्र देना होगा कि उसका दिल्ली में कोई प्लॉट या फ्लैट नहीं है।
डीडीए के सूत्रों के मुताबिक नीलामी के दिन आधार मूल्य 16 हजार 200 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म होने के बाद से ही खेल गांव बंद पड़ा है। यहां डीडीए ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बिल्डर कंपनी एम्मार एमजीएफ के साथ मिलकर फ्लैट बनाए थे। 34 टावरों में 1,168 फ्लैट है, जिसमें बिल्डर कंपनी अपने हिस्से के 457 फ्लैट पहले ही बेच चुकी है।
अब डीडीए ने अपने हिस्से के फ्लैटों को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment